Crowdfunding

उद्घाटन समारोह

जुपीटर शक्ति सेवा संस्थान (ट्रस्ट) पटना की तरफ से दिनांक 30 जुलाई 202 को श्रावण माह में विश्व प्रसिद्ध सुल्तानगंज-देवघर श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पे तीन सिमानी मोड, हड़खार में गणमान्य लोगों के द्वारा भव्य तरीके से जुपिटर शक्ति सेवा संस्थान (ट्रस्ट) द्वारा नि:शुल्क बोल बम कांवरिया सेवा शिविर का शुभारंभ किया जायेगा। इस शिविर में सभी कांवरिया शिव भक्तों के लिए नि:शुल्क ठंडा पानी, गर्म पानी, नींबू शर्बत, चाय, दवा, प्राथमिक स्वास्थ्य उपचार, रात्रि भोजन एवं रात्रि-विश्राम इत्यादि की व्यवस्था नि:शुल्क है I जुपिटर शक्ति सेवा संस्थान (ट्रस्ट) पटना द्वारा निःशुल्क बोल बम कांवरिया सेवा शिविर वर्ष 2016 से लगातार शिविर लगाते आए हैं और संस्था द्वारा धर्मशाला निर्माण हेतु लगभग दस हजार स्क्वायर फीट जमीन भी ले लिया गया है जिस पर पिछले वर्ष श्रावण माह में धर्मशाला का शिलान्यास (भूमिपूजन) किया गया और इस वर्ष संस्था द्वारा धर्मशाला का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।